मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:28 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण कोरिया में फॉस्फोरस लीक की सूचना, अमेरिकी सेना से संपर्क में नाकाम प्योंगटेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दक्षिण कोरिया में फॉस्फोरस लीक की सूचना, अमेरिकी सेना से संपर्क में नाकाम प्योंगटेक

सोल। दक्षिण कोरिया के प्योंगटेक शहर ने पिछले महीने ओसान एयर बेस पर कथित सफेद फॉस्फोरस रिसाव को लेकर नया खुलासा किया गया है। सोल के अनुसार अमेरिकी सेना से संपर्क करने के लिए तीन बार हॉटलाइन पर फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। शहर के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे दोनों पक्षों के बीच आपातकालीन संचार व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठे हैं।

योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि 28 जुलाई को ओसान एयर बेस स्थित अमेरिकी वायुसेना की 51वीं फाइटर विंग ने नियमित जांच के दौरान गोला-बारूद के एक कंटेनर में सफेद फॉस्फोरस के अवशेष होने की आशंका जताई थी।

इसके बाद प्योंगटेक प्रशासन ने आसपास के लोगों के लिए आपातकालीन निकासी चेतावनी जारी कर दी।

शहर के अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने स्थिति की पुष्टि के लिए अमेरिकी इकाई से तीन बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

सफेद फॉस्फोरस अत्यधिक खतरनाक पदार्थ होने के कारण दमकल अधिकारियों की सलाह पर शहर ने निकासी चेतावनी जारी करने का फैसला किया।

हालांकि, मौके पर जांच के करीब 30 मिनट बाद अधिकारियों ने पाया कि तत्काल कोई खतरा नहीं है और निकासी चेतावनी वापस ले ली गई। बाद में 51वीं फाइटर विंग ने स्पष्ट किया कि लीक हुआ पदार्थ सफेद फॉस्फोरस नहीं था और उसमें इस जहरीले पदार्थ का कोई अंश भी नहीं मिला।

अमेरिकी सेना ने इसे लंबे समय तक पर्यावरणीय संपर्क के कारण हुआ गैर-खतरनाक सतही क्षरण बताया।

अमेरिकी इकाई ने हॉटलाइन पर फोन का जवाब नहीं मिलने के सवाल पर सीधे टिप्पणी नहीं की, लेकिन भविष्य में स्थानीय प्रशासन के साथ सूचना साझा करने और समन्वय मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

शहर के एक अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना से पहली सफल बातचीत शाम 5:51 बजे हुई, यानी निकासी चेतावनी हटाए जाने से करीब 20 मिनट पहले।

बाद में 51वीं फाइटर विंग के कमांडर कर्नल रयान ले ने प्योंगटेक के मेयर से सीधे बात कर घटना की जानकारी दी। अमेरिकी सेना कथित तौर पर उस सैन्य पुलिस दुभाषिए की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसने स्थानीय पुलिस को संभावित सफेद फॉस्फोरस रिसाव की सूचना दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें