मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। पटना-रांची रोड एनएच 20 पर नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के प्रणाचक मोड़ के समीप बुधवार सुबह कंटेनर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गयी। झारखंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।दोनों युवक को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टर राघवेंद्र भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवक को चिंताजनक हालत में पावापुरी रेफर कर दिया है। जिसमें घायल पिथौरी गांव के मनीष कुमार की मौत हो गई ।कंटेनर चालक घटना के बाद कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। घायल युवक डाक बंगला निवासी नरेश लाल के पुत्र निशू कुमार और अकबरपुर थाना क्षेत्र के पिथोरी गांव के सूरज पंडित के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। दोनों युवक का नाजुक हालत रहने के कारण डॉक्टर ने पावापुरी अस्प्ताल में रेफर कर दिया है। दोनों युवक बाइक से अपने निजी काम से सिमरकोल के तरफ जा रहे थे।थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत की खबर मिली है।परिजन के लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी । मृतक के परिजन को सरकार के द्वारा मिलने वाली मुआवजा दिलाने की भी तुरंत प्रयास किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें