मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:32 · नई दिल्ली संस्करण

तेजाब पिलाकर नवविवाहिता की हत्या, पति हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेगूसराय। बेगूसराय में दहेज के लिए एक नवविवाहिता को एसिड पिलाकर मार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका मंझौल सहायक थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत-तीन निवासी बाल्मीकि सहनी की पत्नी अंजली कुमारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

घटना के संबंध में मृतका के भाई कोरिया हैवतपुर निवासी निरंजन कुमार ने बताया कि इसी वर्ष दो मई को उसके बहन अंजली की शादी मंझौल निवासी बाल्मीकि सहनी के साथ हुई थी। शादी के समय चार लाख नगद एवं दो भर वजन के सोने का आभूषण दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही लोभी ससुराल वालों द्वारा और दो लाख रुपया एवं मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। जिसके लिए उसने कुछ समय लिया था, इसके बावजूद उसकी बहन के साथ पति, सास एवं ससुराल पक्ष के अन्य परिजन बराबर मारपीट किया करते थे।

28 जुलाई की शाम उसके बहन के साथ पहले मारपीट की गई, उसके बाद तेजाब पिलाने के साथ-साथ पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया गया था। गंभीर रूप से झुलसे हालत उसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा था, जहां आज देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि तेजाब अंदर चले जाने के कारण फेफड़ा जल जाने से अंजलि की मौत हुई है। उसके बहन के साथ मारपीट करने के साथ-साथ तेजाब का भी उपयोग किया गया है। पुलिस प्रशासन अविलंब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दे।

पुलिस हिरासत में लिए गए मृतका के पति बाल्मीकि सहनी का कहना है कि घटना के दिन मेरी मां और पत्नी में झगड़ा हो गया था। समझाने के बावजूद जब दोनों नहीं माने तो आक्रोश में उसने अपने सिर पर तेजाब भरा बोतल फोड़ लिया था। बोतल फोड़ते ही वह बेहोश हो गया, इसके बाद पत्नी के साथ क्या घटना हुई उसे कुछ नहीं पता है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें