मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

तिरंगा यात्रा निकाल कर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया समाज को देशभक्ति का संदेश: रामकृपाल यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बुधवार काे भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू की अध्यक्षता में जैन धर्मशाला, मीठापुर से सप्तमूर्ति शाहिद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारत सरकार के पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव एवं दीघा के विधायक संजीव चौरसिया शामिल हुए।माैके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने तिरंगा यात्रा निकाल कर समाज को देश भक्ति का संदेश दिया है। इससे समाज के लोगों में देश के प्रति समर्पण की भावना जागेगी, जिससे देश के आजादी में अपनी शहादत देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित होगी।दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि देश के आजादी के लिए देश के लाखों सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है तब जाकर देश आजाद हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के आजादी में शहीद हुए सभी शहीदों को सम्मान दे कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। इस कड़ी में आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने जैन धर्मशाला मीठापुर से सप्तमूर्ति तक तिरंगा मार्च किया। इससे देश के नौजवानों में देश भक्ति की अलख जागेगी। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने कहा कि आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हम सभी शोभाग्यशाली है जो आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा बने देश के सभी युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें