मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

डीजीपी आलोक राज ने महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का किया गया शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीजीपी आलोक राज ने महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का किया गया शुभारंभ

- पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के 06 जिलों में डायल 112 की नई सेवा ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ की हुई शुरुआत- 15 सितम्बर से प्रदेशभर की महिलाओं को डायल 112 के माध्यम से इस नई सुविधा का मिलेगा लाभपटना। बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक राज ने गुरुवार को पटना स्थित ईआरएसएस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में नागरिक केन्द्रित सेवाओं के अंतर्गत डायल 112 में जुड़ी नई सेवा ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का शुभारंभ किया। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राज्य के 06 जिले पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय एवं नालन्दा में इस नई सुविधा की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, (तकनीकी एवं वितंतु सेवाएं), बिहार, निर्मल कुमार आजाद एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए डीजीपी आलोक राज ने कहा कि आगामी 15 सितम्बर से प्रदेशभर की महिलाओं को ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ का लाभ मिलेगा। महिलाओं के सफर पर बिहार पुलिस की 24X7 निगरानी रहेगी, जो पूरी तरह से नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के दिशा-निर्देश पर बिहार पुलिस द्वारा यह नई पहल की गई है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य कॉलेज जाने वाली लड़कियों, काम पर जाने वाली महिलाओं और बच्चियों के अंदर आत्मविश्वास लाना है। साथ ही महिलाएं जब भी घर से बाहर कहीं भी निकलती हैं, तो वे पुलिस की सहायता से अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें।डीजीपी राज ने कहा कि यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर डायल करें 112 पूरी यात्रा के दौरान कॉन्टैक्ट में रहेगी। बिहार पुलिस, हर 15 मिनट पर फीडबैक लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं जब भी अपने घर से बाहर यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस करती हैं तो वे 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ के अवसर पर महिलाओं का आवागमन बढ़ जाता है। पर्व-त्योहारों की खरीदारी को लेकर महिलाएं देर रात्रि तक यात्रा करती हैं। ऐसे में आगामी त्योहारों को देखते हुए बिहार पुलिस की ओर से राज्य की महिलाओं के लिए ‘सुरक्षित सफर सुविधा’ उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वह अपने घर के बाहर भी सुरक्षित महसूस करने के साथ-साथ हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें