मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

Road-Mishap-Manager-dead

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
Road-Mishap-Manager-dead

-भाई से मिलने मुरादगंज जा रहा था युवक-एचडीएफसी बैंक में कार्यरत था मृतकऔरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर शनिवार काे हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना ग्राम करमपुर ओवरब्रिज के पास रेवा कोल्ड स्टोरेज के सामने औरैया से इटावा की ओर जाने वाली लेन पर हुई। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान सुधीर कुमार मौर्य पुत्र श्रीकृष्ण मौर्य निवासी मोहल्ला बनारसीदास के रूप में हुई है। वह वर्तमान में एचडीएफसी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और स्कूटी से अपने भाई से मिलने के लिए औरैया से मुरादगंज जा रहे थे। जैसे ही वह रेवा कोल्ड स्टोरेज के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुधीर कुमार मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद डंपर चालक मौके से भागने में सफल रहा जबकि डंपर के परिचालक को स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस चिचोली भिजवा दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया है। क्षतिग्रस्त स्कूटी व डंपर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चालू है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि मृतक के शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें