मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:08 · नई दिल्ली संस्करण

चार केंद्रों में चल रहे पहले चरण की सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज। जिला मुख्यालय के चार केंद्रों में बुधवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा संचालित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई। परीक्षा में 1308 परीक्षार्थी शामिल हुए व 591 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा पहली पाली में 12 बजे से परीक्षा शुरू होकर 2 बजे सम्पन्न हुई।परीक्षा छह चरणों मे संचालित की जानी है।बुधवार को पहले चरण की परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षार्थी परीक्षा से दो घण्टे पूर्व ही केंद्र पहुंचने लगे थे। मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। इंटर हाई स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, लाइन उर्दू मिडिल स्कूल व नेशनल हाई स्कूल को केंद्र बनाया गया था। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे।एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार, डीईओ जफर आलम, नोडल पदाधिकारी अजमल खुर्सीद, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर प्रवेश करना वर्जित था। केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें