मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

गिरकर बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार, निवेशकों को 7 हजार करोड़ का घाटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

आखिरी आधे घंटे के कारोबार में हुई खरीदारी से बाजार को मिला सहारानई दिल्ली। पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी, लेकिन दिन के पहले सत्र में शेयर बाजार लगातार गिरता गया। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 1 प्रतिशत तक टूट गए। आखिरी आधे घंटे के कारोबार में हुई खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने निचले स्तर से काफी हद तक रिकवरी की। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।आज के कारोबार के दौरान फार्मास्यूटिकल, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह मेटल, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, एनर्जी और रियल्टी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसके विपरीत स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।आज बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 7 हजार करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 371.12 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 371.19 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 7 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,899 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,130 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,681 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 88 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,140 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,197 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 943 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर बढ़त के साथ और 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान में और 33 शेयर लाल निशान में बंद हुए।बीएसई का सेंसेक्स आज 38.20 अंक की कमजोरी के साथ 71,022.10 के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से पहले 2 घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक 741.26 अंक टूट कर 70,319.04 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने भी अपना जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आया। शाम 3 बजे के करीब खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 400 अंक की रिकवरी करके 359.64 अंक की कमजोरी के साथ 70,700.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ।सेंसेक्स के विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 0.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 21,454.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक 206.90 अंक गिर कर 21,247.05 अंक के स्तर पर आ गया। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार में खरीदारी शुरू हो जाने के कारण निफ्टी निचले स्तर से करीब 105 अंक की रिकवरी करके 101.35 अंक की गिरावट के साथ 21,352.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो 5.33 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.29 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.91 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.78 प्रतिशत और इंडसइंड बैंक 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा 6.10 प्रतिशत, सिप्ला 3.37 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.47 प्रतिशत, एलटी माइंडट्री 2.22 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें