कोशी नदी में मछुआरों के जाल में फंसा मगरमच्छ
सहरसा। जिले के सलखुआ प्रखंड व चानन पंचायत के खजुरदेवा गांव के समीप आज कोशी नदी में मछुआरों के जाल में मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ को देखने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी । कोशी नदी में मछली मारने को लेकर मछूआरों ने बीते 1 अगस्त सोमवार को जाल लगाया था। मंगलवार को जब मछुआरों ने अपना जाल खोलने कोशी नदी में घुसा तो जाल में मगरमछ फंसा हुआ था। जिसको देख कर मछुआरा घबरा गया और नाव लेकर भागने लगा। लेकिन कुछ साथ गए मछुआरों ने जब मगरमच्छ को पतुआर से हिलाया तो मगरमच्छ ज़्यादा देर से जाल में फंसने के कारण मर गया था। फिर सभी मछुआरों ने जाल से मगरमच्छ को लेकर पानी से ऊपर निकाल खजुरदेवा कोशी बांध पर लाया। जैसे ही ग्रामीणों को भनक लगी देखने को लेकर ग्रामीणों की लंबी भीड़ उमड़ पड़ी।





