ओडिशा में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

बेरहामपुर । ओडिशा के गंजाम में एक स्कूटर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को सोरड़ा के निकट केशरीपटना में हुई। पुलिस के अनुसार घना कोहरा होने से कम दृश्यता के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकांत गौड़ा, मनोज डाकुआ, महेंद्र नायक, जयंत बडत्या और रजनी गौड़ा के रूप में की गई है। रजनी की 43 वर्ष थी और अन्य सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। पुलिस ने बताया कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंत की एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।





