मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में सीतामढ़ी के कुख्यात सरोज राय पर 30 से ज्यादा अपराधिक मामले थे दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में सीतामढ़ी के कुख्यात सरोज राय पर 30 से ज्यादा अपराधिक मामले थे दर्ज

पटना। बिहार में सीतामढ़ी जिले के दो लाख के इनामी सरोज राय की बीते देर शाम गुरुवार को हरियाणा-बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुरुग्राम में एनकाउंटर कर मार गिराया । सीतामढ़ी सदर डीएसपी रामकृष्णा ने आज मीडिया को बताया कि बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सरोज राय मारा गया है। सरोज पर करीब 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।डीएसपी ने बताया कि जिले में रून्नीसैदपुर से जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर विधायक और उनके परिवार की हत्या की धमकी सरोज राय ने दी थी। जिसके बाद से बिहार पुलिस मुख्यालय ने सरोज राय की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये का इनाम रखा था। इसके बाद सरोज राय अंडरग्राउंड चल रहा था।कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय बिहार में सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना अन्तर्गत बतरौली गांव से का रहने वाला था। जनवरी 2019 में सरोज के गुर्गे के पास से एके-56 जैसे घातक हथियार बरमाद किया गया था। इसी एके-56 से सरोज राय और उसके शार्गिदों ने महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की गोलियो से भुनकर हत्या कर दी थी।घटना के बाद पुलिस ने एके-56 बरामद किया और सरोज राय को बिहार एसटीएफ की मदद से नागालैंड भागने के दौरान पुर्णिया से गिरफ्तार किया था।सीतामढ़ी के अलग-अलग थानों में सरोज राय के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें विधायक समेत कई लोगों से रंगदारी मांगने का आरोप भी था। सरोज राय कई संगीन अपराध कर चुका था।सरोज सीतामढ़ी के व्यापारी यतींद्र खेतान को भी साल 2014 में मौत के घाट उतार चुका।सरोज राय ने रंगदारी न देने वाले करीब 6 लोगों को मार दिया था। पुलिस को करीब 10 साल से सरोज राय की तलाश थी। उस पर पहले 50 हजार का इनाम रखा गया, जिसे बाद में बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। उससे ताल्लुक रखने वाले बदमाशों को लगातार पकड़ कर उससे पूछताछ की जा रही थी। बिहार एसटीएफ भी इस मामले में सरोज राय की तलाश कर रही थी।पुलिस मुख्यालय की ओर से सरोज राय की जानकारी देने वाले को बिहार पुलिस की ओर से दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें