मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:32 · नई दिल्ली संस्करण

जूते के शो रूम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जूते के शो रूम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर हुआ राख

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित महानगर के प्रमुख चौराहा स्थित जूते के शोरूम में आज तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देख वहां से गुजर रहे आपे चालक ने तत्काल इसकी सूचना समय पर डायल 112 को दे दी। सूचना मिलने पर समय पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। अन्यथा आगजनी की घटना आस पास के दुकानों को भी अपनी आगोश में ले लेती।झोंकन बाग निवासी फैजल खान की इलाईट चौराहा नगर निगम गेट के पास मेट्रो शूज के नाम से जूते चप्पलों का शोरूम खुला है। प्रतिदिन की तरह देर रात शोरूम बंद कर वह अपने घर चला गया। शुक्रवार को सुबह तड़के साढ़े पांच बजे वहां से गुजर रहे आपे चालक शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी आजाद खान ने डायल 112 पर सूचना दी कि नगर निगम गेट के बगल से बने जूते के शोरूम से भयंकर धुआं निकल रहा ओर तेज धमाके की आवाज आई है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक धुआं भयंकर आग में तब्दील हो गया था। दमकल की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन जब तक शोरूम में रखा लाखों कीमत का माल जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना का कारण शौर्य सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें