मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

अरवल में अनियंत्रित ई-रिक्शा उफनते नाले में गिरा, तीन बच्चे लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना । बिहार मे अरवल जिले के तेरा-करपी मार्ग पर स्थित मंगल बीघा गांव के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा उफनते नाले में गिर गया, जिससे उसपर सवार तीन बच्चे और उनके मां-बाप गहरे पानी में चले गए। पति-पत्नी की जान तो बच गई लेकिन उनके तीनों बच्चे पानी में बह गए हैं। तीनों बच्चों को बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।तीनों लापता बच्चे तेरा गांव निवासी पंकज कुमार की 11 साल की बेटी पल्लवी, 8 साल की पम्मी और 6 साल का बेटा हर्ष राज हैं।पंकज कुमार और उनकी पत्नी ने नाले में लटक रहे बांस को पकड़ कर अपनी जान बचा ली और ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया जबकि तीनों बच्चे पानी में बह गए हैं।बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर पूरा परिवर परगांव आया हुआ था। सभी वापस जहाबानाद लौट रहे थे। इसी दौरान ई रिक्शा चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सभी ई-रिक्शा समेत उफनते नाले में जा गिरे।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और बच्चों को बरामद करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खबर लिखे जाने तक बच्चाें का पता नहीं चल पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें