अभाविप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया
गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गयाजी के कार्यकर्ताओं ने आज मगध विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ गया कॉलेज में राजभवन, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी किया और प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध किया।एसडब्ल्यूसी सदस्य मंतोष सुमन ने राजभवन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि भ्रष्ट कुलपति पर समय रहते कारवाई हो जाता और स्थायी कुलपति का नियुक्ति कर दिया जाता तो आज सत्र इतना अनियमित नहीं रहता। प्रभारी कुलपति व परीक्षा नियंत्रक कब तक झूठे आश्वासन देते रहेंगे। शिक्षा मंत्री हस्तक्षेप कर राजभवन से स्थायी पदाधिकारियों का नियुक्ति कराएं सत्र नियमित करें अन्यथा आंदोलन कर राज्य सरकार और शिक्षा मंत्री का विरोध करते रहेंगे।





