मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को लूट के दौरान गोली मारकर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के चकिया थाना क्षेत्र के भुअन छपरा देवपुर रोड में समूह का पैसा वसूली करने जा रहे फाइनेंस कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी,और लगभग पचास हजार रुपया लूट कर फरार हो गए।गोली उसके दाहिने बांह और सीने में लगी है। घटना मंगलवार सुबह लगभग ग्यारह बजे की बतायी जा रही है।मृतक मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव के सिरनी मठिया टोला का योगेंद्र गिरी का 25 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार है।जो चैतन्या इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के कल्याणपुर ब्रांच में कार्यरत था। फाइनेंस कम्पनी के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि रुपेश सुबह कोइलाबेलवा पंचायत के पटख़ौलिया गांव में कम्पनी के दो समूहों व देवपुर गांव में एक समूह से कलेक्शन कर शीतलपुर के हरपुर में समूह से कलेक्शन करने जा रहे थे।बताया कि उसने तीन समूह से करीब सैतालिस हजार एक सौ साठ रुपया वसूली करने की जानकारी नेट के द्धारा ब्रांच को दिया था।घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीण को पहले लगा कि ठंढ लगने से मौत हुई है लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसे गोली लगी थी।आनन फानन में उसे चकिया अनुमण्डलीय अस्पताल लाया गया चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चकिया डीएसपी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल से मृतक का बाइक और गले में पहना सोने का लाॅकेट बरामद किया गया है। जबकि वसूली के रूपये गायब है। पुलिस मामले की छानबीन कर अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें