मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:45 · नई दिल्ली संस्करण

सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संवाहक रहे कामेश्वर चौपाल: बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संवाहक रहे कामेश्वर चौपाल: बाबूलाल मरांडी

-श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से मंदिर निर्माण तक के साक्षी रहे कामेश्वर चौपाल: रविंद्र कुमार रायरांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मरांडी ने कहा कि कामेश्वर चौपाल सहज, सरल और कुशल संगठनकर्ता थे। वे एक प्रभावशाली वक्ता भी थे और उनका संपूर्ण जीवन राम कार्य और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को समर्पित रहा। उन्होंने राम को केवल आराध्य नहीं, बल्कि राष्ट्र पुरुष के रूप में माना और इस विचार को गांव-गांव तक पहुंचाया।उन्होंने कहा कि उनके साथ विहिप में संगठन कार्य साथ साथ करने का सुअवसर मिला जो स्मृतियों में शामिल है।भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने भी चौपाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने चौपाल को विलक्षण व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को गति देने और मंदिर निर्माण के साक्षी बने। भव्य मंदिर की नींव में पहली ईंट रखने का गौरव उन्हें प्राप्त हुआ, जो इतिहास में सदैव अंकित रहेगा। चौपाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य भी थे।डॉ. राय ने कहा कि एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में चौपाल ने एकात्मता यात्रा और रामशिला पूजन कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के गांव-गांव तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनका निधन समाज जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी चौपाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें