मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

हिन्दू महिला का धर्मांतरण कराने के मामले में मौलाना समेत पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिन्दू महिला का धर्मांतरण कराने के मामले में मौलाना समेत पांच गिरफ्तार

हमीरपुर। जनपद में बीते दिनों एक विवाहित हिन्दू महिला से शादी करके धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने मौलाना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।मुस्करा थाना क्षेत्र के मस गांव निवासी मनीष गुप्ता पत्नी आकांक्षा के साथ छानी इलाके में किराये का मकान लेकर रहते थे। उनका आरोप है कि डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले बीएससी छात्र अनीस खां ने उनकी पत्नी को अपने जाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद वह उसे अगवा कर अपने साथ ले गया, जहां उसने उनकी पत्नी से निकाह कर लिया। धर्म परिवर्तन करा करके उसका नाम आकांक्षा से फातिमा कर दिया गया। इसका एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ, जिसमें मौलाना निकाह पढ़ा रहा है। पीड़ित मनीष ने आरोपितों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आखिरकार मौलाना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।बिंवार थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश सरोज ने मंगलवार को बताया कि महिला का धर्मांतरण कराकर निकाह कराने के मामले में मौलाना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अनीस खां, मौलाना मुस्ताक, राजू खान, बशीर और बेरी गांव निवासी खलील है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें