मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

हवाई सफर के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना होगा,जल्द कार्य हो पूरा : नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हवाई सफर के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना होगा,जल्द कार्य हो पूरा : नीतीश कुमार

पूर्णिया। मुनख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को चूनापुर सैन्य हवाई हड्डा स्थित सभाकक्ष में हवाई अड्डा से संबंधित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हवाई सफर के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना होगा,जल्द कार्य हो पूरा होगा ।इस बैठक में डीएम कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव से संबंधित कई जानकारियां दी। एयरपोर्ट के निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई भूमि, रन-वे की लंबाई, रोड कनेक्टिविटी सहित अन्य विकास कार्यों के संबंध में एक-एक कर सीएम नीतीश कुमार को विस्तृत जानकारी दी।यह बैठक काफी महत्वपूर्ण थी इसलिए इस बैठक में एयर वाइस मार्शल एस के माथुर एवं नागरिक उड्यन विभाग के जीएम, आर्किटेक्चर ने चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों के संबंध में अपने-अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे एवं किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।सारे अधिकारियों और विभागों की बातों को गौर से सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के प्रारंभ हो जाने के बाद आस-पास के दो-तीन प्रमंडल के लोगों को काफी सुविधा होगी।उसके बाद हवाई यात्रा के लिए लोगों को बागडोगरा नहीं जाना पड़ेगा।सभी लोग यहीं से कहीं आ जा सकेंगे । उन्होंने कहा कि चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा तक यात्रियों के सुचारू आवागमन हेतु बेहतर सड़क-संपर्कता सुनिश्चत होनी चाहिए। उन्होंने खास तौर पर यह भी कहा कि यहां लोगों के बैठने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हम बराबर यहां आते रहे हैं और यहीं से आस-पास के इलाकों में लोगों से मिलने एवं विकास कार्यों को देखने का काम करते रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक से पूर्व चूनापुर हवाई अड्डे का एरियल सर्वे भी किया।एयरपोर्ट के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने काझा कोठी में स्थापित भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के जीर्णोद्धार कार्य एवं काझा कोठी झील का मुआयना भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19.20 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णिया में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन रूपौली, मॉडल थाना भवन चंपा नगर एवं क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन तथा 25.93 करोड़ रूपये की लागत से पूर्णिया जिला में निर्मित होनेवाले 4 थाना भवनों का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास भी किया।काझा कोठी में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुकों को चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया । स्थानीय जन प्रतिनिधिओं एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को मखाना की माला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।इस खास कार्यक्रम के अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, विधायक विजय कुमार खेमका, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, के अलावी बहुत सारे नेतागण एवं राज्य तथा जिला के अधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें