मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

लातेहार में नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों को जलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लातेहार में नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों को जलाया

लातेहार। लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह गांव के पास पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर गुरुवार रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन तथा चार ट्रैक्टरों को जला दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार रात लगभग 10:30 बजे लगभग 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान नक्सलियों ने वहां उपस्थित मजदूरों को एक तरफ बुला लिया । नक्सलियों ने निर्माण स्थल के पास खड़े मुंशी की हल्की पिटाई भी की। इसके बाद नक्सली निर्माण स्थल पर खड़े एक पोकलेन तथा चार ट्रैक्टरों को जला दिया। नक्सलियों ने इस दौरान मजदूरों को धमकी दिया कि निर्माण कार्य बंद रहेगा। यदि काम आरंभ किया गया तो इसका परिणाम भुगतना होगा। इसके बाद नक्सली घटना को अंजाम देने के बाद वहां से जंगल की ओर चले गए। निर्माण कार्य स्थल पर घटना के समय मौजूद मजदूर मोहम्मद इरफान ने बताया कि देर रात अत्याधुनिक हथियार से लैस नक्सली पुल निर्माण के पास पहुंचे और इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। सूत्रों की माने तो इस घटना को अंजाम माओवादी नक्सलियों ने दिया है। घटना लेवी को लेकर हुई है। इधर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें