राज्यपाल दुमका और मुख्यमंत्री रांची में करेंगे ध्वजारोहण

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उप राजधानी दुमका में जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिले में ध्वजारोहण किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मंत्रियों द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया। सभी उपायुक्तों को इस संबंध में संबंधित मंत्री से संपर्क कर आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है।कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले में झंडोत्तोलन करेंगे। मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता चतरा, बैद्यनाथ राम लातेहार, दीपक बिरुआ पश्चिमी सिंहभूम, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, इरफान अंसारी जामताड़ा, मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, हफीजुल हसन देवघर, बेबी देवी बोकारो और दीपिका पांडेय सिंह में गोड्डा में ध्वजारोहण करेंगी।





