रांची स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड से किया गया सम्मानित

रांची: स्मार्ट सिटी के विकास की राह में रांची स्मार्ट सिटी के द्वारा नित प्रतिदिन नए नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं जिसे राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा सराहना मिलती है। इसी क्रम में रांची स्मार्ट सिटी एकबार फिर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में पिछले तीन दिनों से आयोजित 31 वां कन्वर्जेंस इंडिया और 9वीं स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में रांची को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को कनन्वर्जेंस इंडिया कार्यक्रम में रुस के मास्को शहर के मंत्री सर्गेई चेरेमिन के द्वारा यह सम्मान दिया गया। रांची स्मार्ट सिटी की ओर से सीईओ अमित कुमार और जीएम (टेक्निकल) राकेश कुमार नंदक्योलियार नें सम्मान ग्रहण किया। यह अवार्ड स्टेट ऑफ ऑर्ट ग्रिनफिल्ड टाउनशिप के लिए दिया गया।





