मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

मेदिनिपुर ब्लास्ट : शुभेंदु ने धमाके में हुई मौतों के लिये ममता को ठहराया जिम्मेदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेदिनिपुर ब्लास्ट : शुभेंदु ने धमाके में हुई मौतों के लिये ममता को ठहराया जिम्मेदार

कोलकाता। वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी बुधवार को पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में उस जगह पर पहुंचे जहां मंगलवार को अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट से नौ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और स्थानीय भाजपा नेतृत्व को मृतकों के अंतिम संस्कार में सहयोग का निर्देश उन्होंने दिया है। यहां मीडिया से मुखातिब शुभेंदु ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना में नौ लोगों की मौत के लिये सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को बम की सप्लाई करने का काम इसी पटाखा कारखाने से मालिक कृष्ण पद बाग उर्फ भानु बाग के जरिए होता था। ममता बनर्जी की पुलिस उससे हर महीने 50 हजार रुपये की वसूली करती थी।शुभेंदु ने कहा कि भानु तृणमूल कांग्रेस का बड़ा नेता है। मृतकों के परिजनों को एनआईए जांच का भरोसा देते हुए शुभेंदु ने कहा कि 2013 में तृणमूल कांग्रेस ने भानु को पंचायत सदस्य बनाया था। पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़ा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इसी पटाखा कारखाने में पहले भी विस्फोट हुआ था जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद भी पुलिस रुपये लेकर बम बनाने देती रही। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मारे गए लोगों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये की वित्तीय मदद की घोषणा के बारे में भी सवाल खड़ा किया और कहा कि जो रुपये देने की बात ममता कर रही हैं वह मुख्यमंत्री की नहीं बल्कि केंद्र सरकार के आपदा राहत कोष का पैसा है। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को समझाते हुए कहा कि अगर आपको कोई विधायक या स्थानीय तृणमूल ऑफिस से चेक देता है तो मत लीजिएगा। डीएम या बीडीओ ऑफिस से चेक मिले तभी स्वीकार करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें