मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में करेंगे ध्वजारोहण, सारी तैयारियां पूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में करेंगे ध्वजारोहण, सारी तैयारियां पूरी

रांची। स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में होनेवाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री के ध्वजारोहण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे। मैदान के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मैदान में वाटरप्रुफ पंडाल का निर्माण भी किया गया है।झंडोत्तोलन और परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री आम लोगों को संबोधित करेंगे।वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के मंत्री अपने-अपने जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे। मंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला और डॉ. रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता चतरा, बैजनाथ राम लातेहार, दीपक बिरूआ चाईबासा, बन्ना गुप्ता जमशेदपुर, इरफान अंसारी जामताड़ा, बेबी देवी बोकारो, दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा, हफीजुल हसन देवघर और मिथिलेश ठाकुर गढ़वा में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें