मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का किया निरीक्षण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नक्शा के माध्यम से कैम्पस प्लान की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस मॉडल अस्पताल की लागत 30.42 करोड़ रुपये है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि फरवरी 2025 तक इस मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण करें। इस परिसर में नर्स हॉस्टल के नये भवन का भी निर्माण करायें। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह अस्पताल तक पहुंचने के लिये पहुंच पथ को ठीक करें ताकि मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज में काफी सहूलियत होगी। इस मॉडल अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के होने से बीमारियों का उपचार बेहतर ढंग से हो सकेगा।मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया और मरीज के परिजनों से उनका हालचाल जाना। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में चलाये जा रहे दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें