मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकले छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकले छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका

रांची। झारखंड में होने वाले जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख बदलने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र रांची की सड़कों पर उतरे। मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका से छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। लेकिन उन्हें पुलिस के द्वारा हॉकी स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। छात्र शांतिपूर्वक आंदोलन करते रहे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे।छात्रों की मांग है कि 21 और 22 सितंबर को जो परीक्षा होने वाली है उसकी तारीख बदली जाए।सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार की मंशा पर ही सवाल उठाया। छात्रों का कहना है कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि युवाओं को रोजगार मिले। वर्तमान सरकार चाहती है कि किसी तरह से चुनाव आचार संहिता लग जाए और एक बार फिर परीक्षा के नाम पर खेल हो। पिछले नौ सालों में एक भी परीक्षा नहीं लिया गया है।छात्रों के भविष्य से सरकार खेल रही है। छात्रों का यह आंदोलन विभिन्न प्रतियोगिताओं में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ था। प्रदर्शन में शामिल छात्राओं का कहना है कि मईंया योजना से कुछ नहीं होगा। सरकार को युवाओं और महिलाओं के नौकरी की व्यवस्था करनी चाहिए। यदि महिलाओं को नौकरी मिल जाएगी तो मईया योजना की राशि लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अलग-अलग विभागों में बहुत सारी वेकैसी है उसकी जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें