मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में शामिल आतंकी भुट्टावी की पाकिस्तान जेल में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुंबई आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में शामिल  आतंकी भुट्टावी की पाकिस्तान जेल में मौत

इस्लामाबाद। वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की शेखूपुरा जेल में मौत हो गयी। वह आतंकवाद को वित्तीय सहायता के मामले में सजा काट रहा था।वर्ष 2008 में भारत की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई पर जबर्दस्त आतंकी हमले हुए थे। इन आतंकी हमलों की साजिश रचने वालों में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी भी शामिल था। वर्ष 2011 में भुट्टावी ने खुद 20 साल तक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने की बात कबूल की थी। वर्ष 2011 में अमेरिका ने भी भुट्टावी पर आतंकी हमलों के लिए धन जुटाने और उग्रवादियों की भर्ती करने के आरोप लगाते हुए उस पर पाबंदियां लगाई थीं। तब अमेरिका ने कहा था कि भुट्टावी ने अपने भाषणों और फतवे जारी कर आतंकियों को मुंबई पर हमले के लिए तैयार किया था।पाकिस्तान में रह कर आतंकवाद के प्रसार के लिए धन मुहैया कराने (टेरर फंडिंग) के मामले में भुट्टावी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की शेखुपुरा जेल में बंद था। वर्ष 2020 में उसे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद के बहनोई अब्दुल रहमान मक्की के साथ साढ़े सोलह साल कैद की सजा सुनाई गई थी। जेल में ही दिल का दौरा पड़ने से भुट्टावी की मौत हो गयी। खुफिया एजेंसियों ने भी भुट्टावी की मौत की पुष्टि की है। जेल में मौत के बाद मंगलवार को लाहौर में भट्टावी का अंतिम संस्कार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें