मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा में समृद्धि हाइवे पर बस पलटी, लगी आग, 25 की मौत, आठ झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा में समृद्धि हाइवे पर बस पलटी, लगी आग, 25 की मौत, आठ झुलसे

मुंबई। महाराष्ट्र में बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड राजा इलाके में समृद्धि हाइवे पर पिंपलखुटा फाटा के पास विदर्भ ट्रेवल्स की बस (एमएच29 बीई-1819) में आधीरात बाद करीब 1ः30 बजे आग लग गई। इससे बस में सवार 25 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आठ यात्री बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी का इलाज बुलढ़ाणा जिला अस्पताल में हो रहा है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झुलसे सभी लोगों का इलाज सरकारी खर्च से किया जाएगा। शिंदे ने वाहनचालकों से समृद्धि हाइवे पर संभल कर चलने की अपील की है।जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कड़ासेन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बस की डीजल की टंकी फट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में घर्षण की वजह से हुए स्पार्क से आग लग गई । हादसे की जांच कराई जाएगी। पहली प्राथमिकता डीएनए परीक्षण से शवों की पहचान कर उन्हें रिश्तेदारों को सौंपना है।पुलिस के अनुसार बस नागपुर से पुणे जा रही थी। 30 जून को यह बस शाम 5 बजे नागपुर से पुणे के लिए रवाना हुई थी। 01 जुलाई की रात 1ः30 बजे बस का अगला टायर अचानक निकल गया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान बस में आग लग गई । बस में आग लगने के बाद आठ यात्री बस का शीशा तोड़कर बाहर किसी तरह निकल पाए। मगर वह भी झुलस गए। बस से निकलते वक्त कुछ चोट भी इन लोगों को आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें