मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुर हिंसा में मारे गए परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और एक को नौकरी देगी सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मणिपुर हिंसा में मारे गए परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और एक को नौकरी देगी सरकार

- अमित शाह ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठकें कर लिया हालातों का जायजाइंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सांप्रदायिक हिंसा के पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय इंफाल में प्रवास पर है। शाह सोमवार रात ही इंफाल पहुंचे थे और रात से वे लगातार बैठकें कर रहे हैं। बैठक में भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने राज्य में सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए लोगों को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है। इस मुआवजा में केंद्र और राज्य सरकार 5-5 लाख रुपये देंगे। साथ ही हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नोंगथंबम बीरेन सिंह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार, राज्य के कई कैबिनेट मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो ( आईबी) के निदेशक, मणिपुर सरकार के मुख्य सचिव तपन कुमार डेका, राज्य, गृह और सामान्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारी और केंद्र सरकार के नियुक्त सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंद कमरे में बीती देर रात बैठक की। इसी बैठक में हिंसा प्रभावित राज्य की समग्र स्थिति की समीक्षा की गई और पीड़ित को मुआवजा देने का निर्णय लिया गया।सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा कल रात हुई बैठक में हिंसक स्थिति को शांत करने और शांति बहाल करने के लिए अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का भी फैसला किया गया। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने अफवाहों को दूर करने के लिए बीएसएनएल की मदद से टेलीफोन लाइन लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल करने, राहत उपायों में तेजी लाने, पेट्रोल, एलपीजी गैस, चावल और अन्य दैनिक जरूरतों की चीजें आम लोगों को उपलब्ध कराने जैसे कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।जानकारी मिली है केंद्रीय मंत्री, केन्द्र व राज्य के उच्च अधिकारी और केंद्र सरकार के नियुक्त सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के मैतेई और कूकी समुदायों के नेताओं, शीर्ष जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकों में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ भी कई बैठकें करेंगे। साथ ही स्वायत्त क्षेत्र का दावा करने वाले कुकी विधायकों से भी अमित शाह मुलाकात करेंगे। वह हिंसाग्रस्त इलाका चुराचांदपुर भी जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें