मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की यूएई यात्रा पर भारत के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की यूएई यात्रा पर भारत के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा

-तिरंगी रोशनी के साथ मोदी का चित्र लगाकर लिखा स्वागत संदेशदुबई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस की यात्रा पूरा कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। मोदी की यूएई यात्रा पर दुबई का प्रसिद्ध टॉवर बुर्ज खलीफा भारत के रंग में रंगा नजर आया। बुर्ज खलीफा पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तो दिखा ही, प्रधानमंत्री मोदी का चित्र लगाकर उनके लिए स्वागत संदेश भी लिखा गया।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय फ्रांस की यात्रा समाप्त कर एक दिन की यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। अबू धाबी हवाईअड्डे पहुंच कर क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारत के प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इस स्वागत के लिए क्राउन प्रिंस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उनकी इस यात्रा के बाद रिश्तों की गहराई बढ़ेगी।उधर, संयुक्त अरब अमीरात में भी प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर उत्साह है। दुनिया भर में चर्चित दुबई का प्रमुख टॉवर बुर्ज खलीफा मोदी के स्वागत में भारतीय तिरंगे के रंग में रंगा दिखा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित करने के साथ ही बुर्ज खलीफा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर भी जगमग रोशनी के साथ प्रदर्शित की गयी। साथ ही रोशनी से प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को भी प्रदर्शित किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रकाशपुंजों का प्रयोग कर वेलकम ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ( माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत है) लिखा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें