भाजपा नेताओं पर हाेगी कार्रवाई : एसएसपी

रांची। रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा है कि युवा आक्रोश रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाकर जानलेवा हमला करनेवाले भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया जायेगा।उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पहले से रूट निर्धारित किया था। कहीं भी भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका नहीं गया। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थर फेंकने वाले की पहचान होगी और उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर कार्रवायी की जायेगी। मामले को लेकर लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।





