भाजपा की रैली में हुई पत्थरबाजी मामले में 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों पर एफआईआर

रांची। रांची के मोरहाबादी में भाजपा की युवा आक्रोश रैली में हुई पत्थरबाजी मामले में रांची के लालपुर थाने में 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज किया गया है। इस संबंध में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट संजय कुमार के बयान पर दर्ज कराया गया है।मामले को लेकर बीएनएस की विभिन्न धराओं में मामला दर्ज किया गया है। दर्ज धाराओं में शांति भंग करने, हत्या के प्रयास करने, काम में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाये गये है।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी में भाजपा की यवुा आक्रोश रैली के दौरान मुख्यमंत्री आवास तक मार्च करने के लिए बैरिकेडिंग के पास जमा हो गये थे। उसी समय पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट एवं पानी की बौछार किया। इससे उग्र भाजपा कार्यकताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसमें पुलिस के थानेदार सहित सात जवान घायल हो गये थे। जबकि भाजा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय सहित छह कार्यकता घायल हो गये थे।





