मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

प्लेन के टॉयलेट में फंसा यात्री, 2 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्लेन के टॉयलेट में फंसा यात्री, 2 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका

मुंबई। मुंबई से बेंगलुरु जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान के टॉयलेट में एक यात्री दो घंटे तक फंसा रहा। बेंगलुरु में विमान लैंड होने के बाद यात्री को टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्री को बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे छुट्टी दे गई गई।इस संबंध में एयरलाइंस की ओर से कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को दो बजे मुंबई एयरपोर्ट से स्पाइसजेट के विमान ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। इस बीच सीट 14डी का यात्री टायलेट में गया, लेकिन टायलेट का दरवाजा खराब होने की वजह से अचानक लॉक हो गया। टायलेट में फंसे यात्री ने इसकी जानकारी विमान स्टाफ को दी और स्टाफ ने बाहर से दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। इसके बाद विमान जब बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो इंजीनियरों ने फ्लाइट के टॉयलेट का दरवाजा तोड़ दिया और दो घंटे की अथक मेहनत के बाद यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें