मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 18 आईएएस को किया गया स्थानांतरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 18 आईएएस  को किया गया स्थानांतरण

पटना: बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें 18 आईएएस अधिकारियों को स्थानांतरण किया गया है जबकि तीन को अतिरिक्त परिवार से मुक्त किया गया है. इसमें कई अधिकारियों को पदोन्नति में मिली है। विभाग ने उनके नाम की अधिसूचना जारी कर दिया है. इनमें सूचना जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को तबादला कर बेगूसराय का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, बेतिया पश्चिमी चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी को पदोन्नति करते हुए पंचायती राज विभाग का सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही बक्सर के अपार्ट समाहर्ता सा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी चौधरी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया हैं।इसके अलावा उदिता सिंह जो वर्तमान में अभी मातृत्व छुट्टी में हैं उन्हें नालंदा का बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है। जबकि नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।इसके अलावा मधुबनी के उप विकास आयुक्त विशाल राज को तकनीकी विकास उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है। पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन को नगर विकास एवं आवास विभाग का संयुक्त सचिव पटना में पदस्थापित किया गया है। नवादा के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग के संयुक्त सचिव पटना के पद पर तैनात किया गया है। मधुबनी के जिलाधिकारी नरेश झा को स्थानांतरित कर बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कटिहार पदस्थापित किया गया है। समाज कल्याण मंत्री जमा खान के आप्त सचिव शशांक शेखर सिन्हा को स्थानांतरित कर संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है।बृजेश कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित किया गया है।हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय, पटना के निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। भागलपुर के नगर आयुक्त, योगेश कुमार सागर को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। पश्चिम चंपारण बेतिया के उप विकास आयुक्त अनिल कुमार को बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइटी पटना के परियोजना निदेशक पर स्थानांतरित किया गया है। पहले से स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे इस पद पर अतिरिक्त प्रभार में थी उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें