मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ‘उत्तराखंड में रेलवे पटरियों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’ राष्ट्र को समर्पित किया।इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को आज देहरादून से दिल्ली के लिए अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल रही है। यह ट्रेन उत्तराखंड के नागरिकों के लिए 'यात्रा में आसानी' के साथ-साथ अधिक सुविधा सुनिश्चित करेगी। यह एक्सप्रेस लोगों के यात्रा समय को कम करेगी।उन्होंने कहा कि भारत को बड़ी उम्मीद से देखा जा रहा है। भारत को देखने और भारत के सार को समझने के लिए दुनिया यहां आना चाहती है। ऐसे में उत्तराखंड जैसे राज्यों के लिए बेहतरीन अवसर हैं। वंदे भारत ट्रेन भी उत्तराखंड की यात्रा का भरपूर आनंद लेने में मदद करने वाली है।रेलगाड़ी संख्या 22458/22457 देहरादून -आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा 29 मई से दोनों दिशाओं से शुरू होगी। रेलगाड़ी संख्या 22458 देहरादून -आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से सुबह सात बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।जबकि वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 22457 आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से शाम 05.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 10.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एल और मेरठ सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ यह विशेष रूप से राज्य की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव के नए युग की शुरुआत करेगी। यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है और कवच तकनीक सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से युक्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें