मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदर्शनकारी समझ एसडीओ पर चला गया डंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रदर्शनकारी समझ एसडीओ पर चला गया डंडा

पटना के डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज

पटना । बिहार में भारत बंद का असर बुधवार को मिलाजुला दिखा। हालांकि पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर लाठीचार्ज किया। तब बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका गया। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान भीड़ में एसडीएम श्रीकांत खांडेकर भी सिपाही के डंडे के शिकार हो गए। भीड़ में सिपाही को पता नहीं चला कि सिविल ड्रेस में एसडीओ खांडेकर हैं, सिपाही ने प्रदर्शनकारी समझकर दो-चार डंडे चला दिए।

भारत बंद और उग्र प्रदर्शन के चलते डाकबंगला चौराहे पर दुकानें बंद रहीं। हालांकि पटना के डीएम ने पहले ही निर्देश दिया था कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। जोर-जबरदस्ती करने वालों, यातायात बाधित करने वालों, लोक-व्यवस्था एवं आम जनजीवन को प्रभावित करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसतरह के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी।

वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन को लेकर पटना में कई स्कूलों ने रात को ही निर्देश जारी कर बंद कर दिया था। हालांकि पटना में कुछ स्कूल बुधवार को खुले रहे, लेकिन प्रदर्शन और भारत बंद को देखते हुए काफी पहले ही छुट्टी कर दी गई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में एससी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित संगठनों ने बुधवार को भारत बंद बुलाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें