मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

पुणे के लकड़ा बाजार में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुणे के लकड़ा बाजार में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

मुंबई । पुणे के भवानी पेठ स्थित लकड़ा बाजार में गुरुवार तडके आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।पुलिस के अनुसार भवानी पेठ स्थित लकड़ा बाजार स्थित एक लकड़ी के गोदाम में आज तडके 4 बजकर 14 मिनट पर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे लकड़ा बाजार को घेरे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 18 गाडियां मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस समय घटनास्थल पर कुलिंग का काम जारी है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए। अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें