मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

पीतमपुरा की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीतमपुरा की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

दो महिलाओं सहित छह की मौत

नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिम जिले के पीतमपुरा इलाके में बृहस्पतिवार रात एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर है। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने छत पर जाकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकलकर्मियों ने सात लोगों को अत्यंत झुलसी अवस्था में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के डीसीपी जितेंद्र मीणा ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। पुलिस मृतकों व झुलसे लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इमारत में रहने वाले सभी लोग किरायेदार थे। दमकल अधिकारियों ने बताया, रात करीब 8 बजे पीतमपुरा के जेडपी ब्लॉक के मकान संख्या 37 में आग लगने की जानकारी मिली। आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से शुरू होकर पहली मंजिल तक पंहुचीं। ऊपर की मंजिलों में धुआं भर गया था। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश के साथ-साथ फंसे लोगों को निकालने का प्रयास भी शुरू किया। करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया गया। जिन सात लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया वे दूसरी और तीसरी मंजिल पर थे। इनमें से चार अचेत थे। बाद में इनमें से छह की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें