मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:45 · नई दिल्ली संस्करण

न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 13 रन से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किंग्स्टन। कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर-बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की बेहतरीन पारी और मिशेल सेंटनर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 13 रन से हरा दिया।इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 33 गेंदों में 47 रन, डेवोन कॉनवे ने 29 गेंदों में 43 रन और ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने 15 गेंदों पर आतिशी नाबाद 33 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (16) और कॉनवे के बीच 62 रन की साझेदारी के अलावा कीवी टीम बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी।वेस्टइंडीज के लिए मध्यम गति के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए।186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय केवल 79 रनों पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, विंडीज के लिए शमराह ब्रूक्स (42) शीर्ष स्कोरर रहे। वेस्टइंडीज की टीम ने जब 114 रनों पर 7 विकेट खो दिये थे, उसके बाद रोमारियो शेफर्ड (31*) और ओडियन स्मिथ (27*) ने 58 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को वापसी कराने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे लक्ष्य से 13 रन दूर रह गए।मिशेल सेंटनर न्यूजीलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट लिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें