मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

न्यू बरौनी से रवाना हुई राज्यरानी एक्सप्रेस, गिरिराज ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
न्यू बरौनी से रवाना हुई राज्यरानी एक्सप्रेस, गिरिराज ने दिखाई हरी झंडी

बरौनी फ्लैग का नाम बदलने पर बनी सहमति, अधिकारी कार्रवाई करें : राकेश सिन्हाबेगूसराय। रेल मंत्रालय ने बरौनी एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। सहरसा से पटना के बीच चलने वाली राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब अप एवं डाउन में न्यू बरौनी जंक्शन पर भी रुकेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा, सोनपुर मंडल के डीआरएम नीलमणि, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह एवं बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने शुक्रवार को न्यू बरौनी जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की। इन लोगों ने सहरसा से पटना जा रही 12567 राज्यरानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर न्यू बरौनी से रवाना किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे मंत्रालय यात्री सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। नई ट्रेनों का परिचालन, स्टेशनों का उद्धार हो रहा है। प्रत्येक दिन दस किलोमीटर की गति से रेलवे लाइन बन रहे हैं। रेल कार्बन न्यूट्रल हो गया है।उन्होंने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के सोच और संकल्प को आगे ले जा रहे हैं। श्रीबाबू की कीर्ति को आगे बढ़ा रहे हैं, उनकी धरती को संवार रहे हैं। बरौनी थर्मल का अधिग्रहण कर एनटीपीसी दो यूनिट का निर्माण करवा चुकी है। बंद खाद कारखाना को नरेन्द्र मोदी ने नौ हजार करोड़ से अधिक देकर खाद का उत्पादन शुरू करवा दिया। बरौनी रिफाइनरी को 25 हजार करोड़ से अधिक देकर अपग्रेड किया जा रहा है। मुंगेर और बेगूसराय के बीच रेल-सह-सड़क पुल पर यातायात शुरू करवाया गया। शाम्हो-मटिहानी के बीच गंगा नदी पर पुल बनने की प्रक्रिया चल रही है।राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि 1950-60 के दशक में बरौनी पूरे देश में औद्योगिक नगर के रूप में चर्चित था। बाद में विभिन्न कारणों से इसका पतन हुआ। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इसका उत्थान हो रहा है। देश में 1275 अमृत स्टेशन बन रहे हैं तो बेगूसराय में भी पांच स्टेशन अमृत भारत के तहत बन रहा है। बरौनी फ्लैग का नाम बदलने पर सहमति बनी है, रेलवे अधिकारी कार्रवाई करें। गढ़हरा में रेलवे की दो हजार एकड़ जमीन है। इसके लिए योजना बनाएं। हम सब मिलकर मंत्रालय से इसकी स्वीकृति दिलाएंगे।डीआरएम नीलमणि ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए 2020 में न्यू बरौनी जंक्शन अस्तित्व में आया। यहां 13 जोड़ी ट्रेनें रुकती थी, अब दो जोड़ी और ट्रेन राज्यरानी एक्सप्रेस एवं कोशी एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है। इससे सीमांचल और कोसी पटना ही नहीं झारखंड से भी डायरेक्ट जुड़ गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें