मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्लीः प्रगति मैदान टनल में हथियार के बल पर दो लाख की लूट, केजरीवाल ने एलजी से मांगा इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्लीः प्रगति मैदान टनल में हथियार के बल पर दो लाख की लूट, केजरीवाल ने एलजी से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। प्रगति मैदान की टनल में शनिवार दोपहर बदमाशों ने कारोबारी से हथियार के बल पर दो लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लुटेरों ने घटना की सूचना पुलिस को देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी से इस्तीफे की मांग की है।पुलिस के मुताबिक गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले साजन कुमार का चांदनी चौक में सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार है। वह शनिवार दोपहर गुरुग्राम स्थित एक फर्म को 2 लाख रुपये देने के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनके साथी जितेंद्र पटेल भी थे। लाल किले से कैब से वह रवाना हुए। रास्ते में जब उनकी कैब रिंग रोड पर प्रगति मैदान टनल के अंदर पहुंची तो दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी कैब को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों के फरार हो जाने के बाद पीड़ित ने पीसीआर को कॉल कर मामले की जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि वारदात शाम तीन से चार बजे की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शाम छह बजे की। हालांकि टनल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी से इस्तीफा मांगा है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो हमें सौंप दे। हम आपको दिखाएंगे कि किसी शहर को उसके नागरिकों के लिए कैसे सुरक्षित बनाया जा सकता है।इस घटना के सीसीटीवी का वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है किस तरह से दो बाइक पर चार बदमाश आते हैं, जो प्रगति मैदान के अंदर टनल में एक कार को ओवरटेक कर रोकते हैं और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें