मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

तूफान बिपरजॉय की रिपोर्टिंग को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया परामर्श

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तूफान बिपरजॉय की रिपोर्टिंग को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी किया परामर्श

नई दिल्ली। चक्रवात बिपरजॉय को कवर करने वाले विभिन्न मीडिया संगठनों के पत्रकारों, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने परामर्श जारी किया है।

गुरुवार को मंत्रालय ने मीडिया संगठनों को सख्त हिदायत देते हुए संभावित प्रभावित क्षेत्रों में अपने कर्मियों की तैनाती के मामले में सावधानी बरतने को कहा है। परामर्श के तहत रिपोर्टर की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए ही लोगों तक जानकारी पहुंचाने का काम होना चाहिए। इसके साथ सभी मीडिया को स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी की जा रही सावधानियों का पालन किया जाना चाहिए।

चक्रवात "बिपरजॉय" के आज शाम पश्चिमी तट से टकराने की संभावना है, जिससे कुछ घंटों तक जन-जीवन प्रभावित हो सकता है। मंत्रालय ने लोगों को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ चक्रवात के प्रभाव को कम करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें