मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के सभी पेट्रोल पंप दाे सितंबर को बंद रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के सभी पेट्रोल पंप दाे सितंबर को बंद रहेंगे

रांची। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में दाे सितंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 17 अगस्त से पेट्रोल पंप कर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे।झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने जानकारी दी कि पेट्रोलियम डीलर्स की बैठक में सात सूत्री मांगों पर चर्चा हुई है। उन्होंने मांग की है कि 22 प्रतिशत वैट को घटाकर 17 प्रतिशत किया जाए। वैट रिटर्न से पेट्रोलियम डीलर्स ने मुक्ति मांगी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्वेत पत्र के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात रखेंगे।अशोक सिंह ने बताया कि हर तीन साल में पेट्रोलियम डीलर्स को रिनुअल चार्ज देना होता है। पेट्रोल पंप मशीन के लिए हर साल 18 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। केंद्र और राज्य सरकार से पेट्रोलियम डीलर्स ने मार्जिन बढ़ाने की अपनी मांग भी रखी है। पेट्रोलियम डीलर्स अपनी मांग को राज्यपाल के माध्यम से केंद्र को भेजेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें