मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई साेरेन करीबियों संग दिल्ली रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई साेरेन करीबियों संग दिल्ली रवाना

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वे जमशेदपुर से कोलकाता होते हुए दिल्ली निकले हैं। दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ उनकी बैठक हो सकती है। इसके बाद चम्पाई निर्णय लेंगे। इस बीच उनके पुत्र बबलू सोरेन ने कहा कि मंगलवार तक पूरा मामला साफ हो जायेगा।चम्पाई सीनियर लीडर हैं, अभी कुछ कहना सही नहीं : हिमंत बिस्वा सरमाअसम के मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने चम्पाई सोरेन को लेकर बड़े ही तार्किक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चम्पाई सोरेन के सामने तीन रास्ते हैं। वो अभी दिल्ली में हैं। उनके साथ बातचीत का रास्ता खुला है। आगे जाकर क्या होता है, देखते हैं।हिमंत सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चम्पाई के साथ मुलाकात हो सकती है। वैसे उनसे बात होती रहती है। वे सीनियर लीडर हैं। उनके बारे में ज्यादा कुछ कहना सही नहीं है। वे अपने तीसरे विकल्प की ओर आगे बढ़ सकते हैं।हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में कई मायने भी निकाले जा रहे हैं।उल्लेखनीय है कि चम्पाई सोरेन की हाल के दिनों में यह दूसरी दिल्ली यात्रा है। वे गत रविवार को सड़क मार्ग से कोलकाता और वहां से दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि वह भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, उन्होंने न तो यह स्वीकार किया था कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं, न ही उन्होंने इससे इंकार ही किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें