मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

'जमशेदपुर में हवाई अड्डा के निर्माण के लिए झारखंड ने केंद्र को नहीं दिया प्रस्ताव'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
'जमशेदपुर में हवाई अड्डा के निर्माण के लिए झारखंड ने केंद्र को नहीं दिया प्रस्ताव'

रांची। झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए अब तक कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। जब भी राज्य सरकार हवाई अड्डा स्थापित करने के विषय में कोई प्रस्ताव नगर विमानन मंत्रालय (भारत सरकार) को देगी, उस पर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा पॉलिसी 2008 के प्रावधानों के अनुसार विचार किया जाएगा।यह जानकारी नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू ने झारखंड के भाजपा प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई को दी है। वाजपेई ने जमशेदपुर में हवाई अड्डा के लिए झारखंड द्वारा केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव के बारे में 25 जून को लेटर भेजकर जानकारी मांगी थी। इसी पर मंत्री ने यह जवाब भेजा है कि झारखंड से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, केंद्र ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा पॉलिसी 2008 तैयार की है। यह देश में नये ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश, प्रक्रिया और शर्तें प्रदान करता है। नीति के अनुसार, हवाई अड्डे की स्थापना के लिए संबंधित राज्य सरकार अपना एक प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में नागर विमानन मंत्रालय को भेजता है। प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए दो चरण की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें