मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

कोहरे का कहरः जालंधर में पुलिस बस और ट्राले की टक्कर में तीन पुलिस कर्मियों की मौत, दस घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोहरे का कहरः जालंधर में पुलिस बस और ट्राले की टक्कर में तीन पुलिस कर्मियों की मौत, दस घायल

चंडीगढ़। पंजाब में घने कोहरे के कारण बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई जबकि दस घायल हो गए। सभी पुलिस कर्मचारी जालंधर स्थित पुलिस अकादमी से गुरदासपुर के लिए जा रहे थे। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ है। बस में बीस पुलिस कर्मचारी सवार थे।पंजाब पुलिस अकादमी जालंधर से एक बस बीस पुलिस कर्मियों को लेकर आज सुबह गुरदासपुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में कोहरा घना था। मुकेरियां के पास सडक़ किनारे एक ट्राला खड़ा था। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर पुलिस कर्मचारियों से भरी यह बस इस खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे के बारे में पता चलते ही आसपास के ग्रामीण तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से ट्राले के बीच घुस गया था। इससे बस के चालक तथा उनके पीछे बैठी एक महिला कांस्टेबल व एक अन्य पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को जालंधर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।घटनास्थल के निकट स्थित धार्मिक स्थल में सेवा करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि हादसे के बाद बस में ही सवार कर्मचारी उनके पास आए और घटना के बारे में बताया। इसके बाद स्थानीय लोग मदद को पहुंचे। कई पुलिस कर्मचारी जख्मी हालत में बस में फंसे हुए थे। उनको बाहर निकाल कर इलाज के लिए मुकेरियां सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें