मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पिपरवार क्षेत्र में 20 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पिपरवार क्षेत्र में 20 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का किया उद्घाटन

रांची। कोयला एवं खान राज्य मंत्री (भारत सरकार) सतीश चंद्र दुबे ने शनिवार को सीसीएल, रांची का दौरा किया। रांची आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरे में मंत्री ने सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मंत्री ने सीसीएल के कार्य-कलापों का जायजा लिया। इसमें सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह एवं निदेशकगण भी उपस्थित थे।मंत्री ने सीसीएल के उत्पादन, प्रेषण एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की तथा उचित दिशा निर्देश दिये। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कोयले के उत्पादन एवं प्रेषण में और बढ़ोतरी करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने सीसीएल के साथ-साथ सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की। इसके बाद दुबे ने सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया जहां उन्होंने सीसीएल के महत्वाकांक्षी परियोजना-20 मेगावाट क्षमता के एक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस सोलर पावर प्लांट के माध्यम से स्थानीय लोगों को भी बहुत लाभ मिलना है।सोलर पावर यानी सौर ऊर्जा एक अक्षय ऊर्जा स्रोत है। इसका मतलब सूर्य के प्रकाश से ही सौर ऊर्जा उत्पन्न होना और इसका इस्तेमाल बिजली रहित इलाकों में बिजली पहुंचाने और घरेलू कामों में (खाना पकाना आदि) किया जा सकता है। इससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण भी कम होगा। प्रधान मंत्री के दिशा-निर्देश पर रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में यह सोलर प्लांट काफी कारगर साबित होगा। इस दौरान मंत्री स्थानीय अधिकारियों एवं हितधारकों से मिले। उन्होंने हितधारकों के समुचित विकास के लिए उचित और बहुमूल्य दिशा निर्देश भी दिये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें