मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

*नुकसान संबंधी जानकारी ली, अस्पताल भी गए*गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री पटेल भी मौजूद रहेअहमदाबाद। गुजरात के समुद्र तटीय क्षेत्र कच्छ समेत 9 जिलों में बिपरजॉय समुद्री चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने शनिवार को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह कच्छ जिला के भुज पहुंचे। इन्होंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों से नुकसान के संबंध में जानकारी मांगी। शाम 4 बजे कलक्टर के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मीडिया से भी मिलेंगे।केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को 12 बजे भुज पहुंचने के बाद वहां से जखौ कोस्ट गार्ड के हेलिपैड पहुंचे। यहां से उन्होंने कच्छ जिले के प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी साथ रहे। सरकार की सभी एजेंसियों से नुकसान के संबंध में जानकारी मांगी गई है।हवाई निरीक्षण के बाद केन्द्रीय मंत्री शाह प्रभावित लोगों से मुलाकात करने हॉस्पिटल भी पहुंचे। वे मांडवी के सिविल अस्पताल पहुंचे और प्रभावित लोगों से मुलाकात की। चक्रवाती तूफान के दौरान प्रसूति महिलाओं के भी हाल-समाचार की जानकारी ली। हवाई निरीक्षण के दौरान उन्हें किसानों और मछुआरों को हुए नुकसान के संबंध में अंदाज बताया गया।इससे पूर्व राज्य सरकार ने बिपरजॉय चक्रवाती तूफान में स्थनांतरित किए गए लोगों को कैशडॉल देने की घोषणा की है। यह राशि आगामी तीन दिनों के अंदर सभी को दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने तूफान के बाद सभी प्रभावित जिलों के कलक्टर से नुकसान के संबंध में जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पहले ही ले ली थी। इस सभी जानकारी को उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री से साझा किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें