मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बिहार सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बिहार सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

पटना। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे के शिकार हुए बिहार के लोगों की मदद के लिए बिहार सरकार ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर हादसे से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को मिल सकती है।इस नंबर पर फोन पर लोग अपने सगे संबंधियों के बारे में हादसे से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के आपातकालीन संचालन केंद्र को नंबर 0612-2249204 और 2294205 पर फोन कर लोग घटना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 पर पहुंच गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें