एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में चेक रिपब्लिक को हराकर चिली ने हासिल किया 7वां स्थान
रांची : रांची में खेले जा रहे एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में चिली ने चेक रिपब्लिक को 1-0 से हराकर 7 वां स्थान हासिल किया। शुक्रवार को 7 वें और 8 वें स्थान के लिए चिली और चेक रिपब्लिक के बीच मुकाबला खेला गया चिली ने मुकाबले के शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया।चिली ने पहले हॉफ में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल मारकर 1-0 से लीड लिया।27 वें मिनट में फर्नांडा विलग्रान ने चिली के लिए गोल किया. पूरे मुकाबले में चिली ने 6 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। मुकाबले के अंत तक और कोई गोल नहीं हो सका।चिली ने 7 वें स्थान पर रहकर एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के सफर को समाप्त किया





