एचईसी गेस्ट हाउस में चल रही थी ऑफिस ,कर्मियों ने धावा बोला, पीछे के गेट से भागे अफसर

रांची: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचईसी) में अफसरों व कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा।कंपनी मुख्यालय और तीनों प्लांट में किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।आंदोलन कर रहे कर्मियों को पता चला कि एचईसी के आला अफसर मुख्यालय के बजाय गेस्ट हाउस में काम कर रहे है। एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति के सदस्य दिन के 11.30 बजे सेक्टर तीन स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे।कर्मचारियों के आने की सूचना मिलते ही गेस्ट हाउस में बैठे अफसर पीछे के गेट से भाग निकले।गेस्ट हाउस में काम करनेवाले कर्मचारियों को समिति के लोगों ने आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा है।
कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस के समक्ष प्रदर्शन करने के बाद धुर्वा बस स्टैंड तक रैली निकाली।रैली सेक्टर तीन, गोलचक्कर, टंकी साइड होते हुए धुर्वा बस स्टैंड पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।सभा को समिति के कई श्रमिक नेताओं ने संबोधित किया। समिति ने आवासीय परिसर में 29 जनवरी को बंद का आह्वान किया।





